नयी दिल्ली , मार्च 22 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:1351: फिरोज शाह तुगलक दिल्ली के सुल्तान बने।

1707: स्कॉटलैंड की संसद ने इंग्लैंड के साथ विलय के समझौते को मंजूरी दी।

1757: क्लाइव ने चंद्रनगर को फ्रांस के आधिपत्य से छीना।

1857: न्यूयॉर्क के एक डिपार्टमेंटल स्टोर में पहली बार कॉमर्शियल एलिवेटर लगाई गई।

1880: भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता बसंती देवी का जन्म।

1903: राइट ब्रदर्स ने हवाई जहाज के पेटेंट का आवेदन किया ।

1910: स्वतन्त्रता संग्राम के सेनानी, प्रखर चिन्तक एवं समाजवादी राजनेता डॉ राममनोहर लोहिया का जन्म।

1931: भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को अंग्रेजों ने फांसी दी।

1940: मुस्लिम लीग ने पाकिस्तान प्रस्ताव को मंजूरी दी।

1953: बायोकॉन की अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक किरण मजूमदार शॉ का जन्म।

1956: पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक गणतंत्र देश बना।

1976: केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी का जन्म।

1986: केन्द्रीय आरक्षी पुलिस बल की पहली महिला कंपनी दुर्गापुर शिविर में गठित की गई।

1987: हिंदी फिल्म अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत का जन्म।

1996: ताइवान में पहला प्रत्यक्ष राष्ट्रपति चुनाव हुआ, जिसमें ली तेंग हुई राष्ट्रपति बने।

1998: जेम्स कैमरून की हॉलीवुड फिल्म टाइटैनिक को रिकॉर्ड 11 ऑस्कर अवॉर्ड मिले।

2001: 15 साल की सर्विस के बाद रूसी स्पेस स्टेशन मीर ने काम करना बंद कर दिया।

2010: मुख्य न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन की अध्यक्षता वाली उच्चतम न्यायालय की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने लिव-इन रिलेशनशिप को अपराध नहीं माना।

2010: नक्सली आंदोलन के जनक कानू सान्याल की संदिग्ध परिस्थिति में मौत।

2011: हॉलीवुड एक्ट्रेस एलिजाबेथ टेलर का निधन।

2018: पेरू के राष्ट्रपति पेड्रो पाब्लो कुज़िंस्की ने भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद इस्तीफा कांग्रेस ने स्वीकार किया।

2019: सीरियाई लोकतांत्रिक बलों ने इस्लामिक स्टेट के अंतिम गढ़ पर कब्जा करने की घोषणा की।

2021: स्वेज नहर में एक विशाल कंटेनर जहाज एवर गिवेन फंस गया, जिससे वैश्विक व्यापार बाधित हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित