नयी दिल्ली , मई 21 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।

1545 - भारत में 'सूर साम्राज्य' का संस्थापक और महान योद्धा शेरशाह सूरी का निधन।

1774 - धार्मिक और सामाजिक विकास के क्षेत्र में सबसे अग्रणी नाम राजा राममोहन राय का जन्म।

1805- गवर्नर जनरल लॉर्ड वेलेजली ने एक आदेश के तहत दिल्ली के मुग़ल बादशाह के लिए एक स्थायी प्रावधान की व्यवस्था की।

1960 - चिली में इतिहास का सबसे शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 9.5 मापी गई थी।

1972 - पाकिस्तान द्वारा राष्ट्रमंडल की सदस्यता से त्यागपत्र।

1984 - बछेंद्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

1988 - भारत ने स्वदेश में विकसित पहली अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि' का सफल परीक्षण किया।

1990 - उत्तरी एवं दक्षिणी यमन के विलय के साथ संयुक्त यमन गणराज्य का अभ्युदय।

1991 - भारत के प्रारम्भिक कम्युनिस्ट नेताओं में से एक श्रीपाद अमृत डांगे का निधन।

1992 - बोस्निया, स्लोवेनिया तथा क्रोएशिया सं.रा. संघ के सदस्य बने।

1996 - माइकल कैमडेसस तीसरी बार अगले पांच वर्षों तक के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का प्रबंध निदेशक चुने गये।

2000 - प्रसिद्ध भारतीय व्यवसायी, उद्यमी और गोदरेज समूह के अध्यक्ष सोहराब फिरोजशाह गोदरेज का निधन।

2001 - दलाई लामा ने तिब्बत की आज़ादी की मांग छोड़ी।

2002 - नेपाल में संसद भंग।

2003 - अल्जीरिया में आये विनाशकारी भूकम्प में दो हज़ार से भी अधिक लोग मारे गये।

2004 - मनमोहन सिंह भारत के 13वें प्रधानमंत्री बने।

2007 - गणितज्ञ श्रीनिवास वर्धन को नार्वे का अबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

2008 - केन्द्रीय उच्च शिक्षण संस्थानों में ओबीसी छात्रों को 27 प्रतिशत कोटा देने का आधारभूत ढाँचा खड़ा करने के लिए सरकार ने 10 हज़ार 328 करोड़ रुपये दिए।

2008 - मुंशी प्रेमचन्द की अमर कृति 'निर्मला' सहित हिन्दी की पाँच रचनाओं के अनुवादक वर्ष 2007 के साहित्य अकादमी पुरस्कार हेतु चुने गये।

2010 - वेटुरी सुंदरराम मूर्ति का निधन। वह ज्यादातर अपने फ़िल्मी गीतों के लिए लोकप्रिय थे।

2012 - मेघालय के आठवें पूर्व मुख्यमंत्री एफ़. ए. खोंगलाम का निधन।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित