नयी दिल्ली , मार्च 17 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:1801: भारत में पहला आयुध निर्माण कारखाना कोसीपुर, कोलकाता में स्थापित।
1837:अमेरिका के 22वें और 24वें राष्ट्रपति ग्रोवर क्लीवलैंड का जन्म1858: डीजल इंजन के खोजकर्ता रूडोल्फ डीजल का जन्म।
1871: भारतीय-अंग्रेजी गणितज्ञ और अकादमिक ऑगस्टस डी मॉर्गन का निधन।
1910: गोपाल कृष्ण गोखले ने ब्रिटिश विधान परिषद के सामने मुफ़्त और अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा का प्रस्ताव रखा।
1914: आज़ाद हिन्द फ़ौज के अधिकारी गुरबख्श सिंह ढिल्लों का जन्म।
1914: अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के पूर्व अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह का जन्म।
1915: डिफेंस ऑफ इंडिया एक्ट को मंजूरी दी गई।
1919: रॉलेट एक्ट पारित। इससे भारतीयों के नागरिक और राजनीतिक अधिकारों को कुचला गया।
1922: महात्मा गांधी को कारावास की सजा सुनाई गई।
1938: हिन्दी सिनेमा जगत के प्रसिद्ध अभिनेता शशि कपूर का जन्म।
1940: इटली शासक मुसोलिनी, हिटलर के बातचीत में युद्ध में प्रवेश के लिए सहमत हुए।
1944: नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में आजाद हिंद फौज ने बर्मा की सीमा पार करके भारत में प्रवेश किया।
1965: रूसी अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी लियोनोव अंतरिक्ष में प्रवेश करने वाले पहले व्यक्ति बने।
1972: दिल्ली के प्रगति मैदान में पहले विश्व पुस्तक मेले का उद्घाटन तत्कालीन राष्ट्रपति वीवी गिरी ने किया।
1980: समाजशास्त्री व मनोवैज्ञानिक एरिक फ्रॉम का निधन।
2000: युगांडा में 230 लोगों ने आत्मदाह किया।
2003: ब्रिटिश संसद ने संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ इराक में सैन्य कार्रवाई का समर्थन करने के लिए मतदान किया2007: पाकिस्तान के क्रिकेट कोच बॉब वूल्मर का निधन।
2009: केन्द्रीय मंत्रीमंडल ने मेघालय में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफ़ारिश की।
2015: ट्यूनीशिया के बार्डो राष्ट्रीय संग्रहालय पर आतंकवादी हमला, 23 लोगों की मौत और 50 से अधिक घायल।
2024: व्लादिमीर पुतिन ने रिकॉर्ड मतों से रूस का राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित