नयी दिल्ली , अप्रैल 16 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।

1799 - श्रीरंगपट्टनम की घेराबंदी शुरू। 4 मई को टीपू सुल्तान की मौत के साथ इसका अंत हुआ।

1941 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यूगोस्लाविया ने जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

1946 - सीरिया ने फ्रांस से आजादी मिलने की घोषणा की।

1947 - श्रीलंका के महानतम खिलाड़ी मुथैया मुरलीधरन का जन्म।

1971 - मिस्र, लीबिया और सीरिया ने मिल कर यूनाइटेड अरब स्टेट बनाने के लिए संघ का गठन किया।

1975 - भारत के दूसरे राष्ट्रपति एस. राधाकृष्णन का निधन।

1977 - स्वतंत्र पार्टी का जनता पार्टी में विलय।

1982 - कनाडा ने संविधान अपनाया।

1982 - अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।

1983 - एसएलवी-3 राकेट ने दूसरे रोहिणी उपग्रह को पृथ्वी की निकट कक्षा में स्थापित किया।

1986 - नीदरलैंड और सिसली के बीच युद्ध की स्थिति को खत्म करने की घोषणा करते हुए शांति बहाल।

1993 - अंतरिक्ष यान एसटीएस-56 डिस्कवरी धरती पर वापस लौटा।

2003 - लगभग 55 वर्षों के बाद भारत-ब्रिटेन संसदीय मंच का गठन हुआ।

2007 - 2014 के एशियाई खेलों के लिए दक्षिण कोरिया को मेजबानी मिली।

2008 - ब्राजील और भारत के बीच चार महत्त्वपूर्ण संधि पर हस्ताक्षर किये गए।

2014 - प्रसिद्ध कोलंबियाई उपन्यासकार ग्रैबिएल मार्क़ेज का निधन।

2021- फिल्म कलाकार, हास्य अभिनेता, पार्श्वगायक एवं सामाजिक कार्यकर्ता विवेक का निधन।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित