नयी दिल्ली , मार्च 15 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:1527: बाबर ने खानवा के युद्ध में राणा सांगा को हराया।
1693: इंदौर के होल्कर वंश का प्रवर्तक मल्हारराव होल्कर का जन्म हुआ।
1751: अमेरिका के चौथे राष्ट्रपति जेम्स मैडिसन का वर्जीनिया में जन्म हुआ।
1799: मशहूर फोटोग्राफर एना एटकिन्स का जन्म हुआ। उन्होंने पहली ऐसी किताब पब्लिश की थी, जिसमें कैमरे से ली गई फोटो का इस्तेमाल किया गया था।
1846: प्रथम अंग्रेज-सिख युद्ध के बाद अमृतसर संधि पर हस्ताक्षर हुए।
1901: भारत के स्वतंत्रता सेनानी और अमरजीवी पी. श्रीरामुलु का जन्म हुआ।
1910: इफ्तिखार अली खान पटौदी का जन्म हुआ। उन्होंने इंग्लैंड और भारत के लिए क्रिकेट खेला। उनके बेटे मंसूर अली खान पटौदी भारत के सबसे युवा टेस्ट कप्तान रहे।
1939: जर्मनी ने चेकोस्लोवाकिया पर कब्जा किया।
1926: दुनिया का पहला लिक्विड फ्यूल्ड रॉकेट लॉन्च किया गया। अमेरिकी इंजीनियर रॉबर्ड गोलार्ड ने लॉन्च किया। इसमें लिक्विड ऑक्सीजन और गैसोलीन का प्रयोग किया गया था।
1945: दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के वर्जबर्ग शहर पर ब्रिटेन ने हवाई हमला किया। 20 मिनट की बमबारी में इस शहर का 90% हिस्सा तबाह हो गया था।
1945: दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापानी आईलैंड ईओ जीमा पर अमेरिकी नौसेना ने कब्जा कर लिया।
1968: वियतनाम युद्ध के समय अमेरिकी सेनाओं ने सैकड़ों निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार दिया।
2007: दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हर्षल गिब्स ने एक ओवर में छह छक्के लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
2012: सचिन तेंदुलकर ने एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ अपना 100वां अंतर्राष्ट्रीय शतक पूरा किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित