नयी दिल्ली , सितंबर 13 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-1770 : डेनमार्क में प्रेस की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।

1774 : भारत में सती प्रथा खत्म करने वाले लॉर्ड बैंटिक का जन्म।

1833 : विलियम वेंटिक, पहले गवर्नर जनरल के तौर पर भारत आए।

1901 : अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम मैकेंजी की गोली मारकर हत्या।

1914 : फ़िल्म निर्देशक गोपालदास परमानंद सिप्पी (जी.पी.सिप्पी) का जन्म।

1917 : रूस को आधिकारिक तौर पर गणतंत्र घोषित किया गया।

1923 : राम जेठमलानी का जन्म। भारत के प्रसिद्ध भारतीय वकील और राजनीतिज्ञ थे।

1949 : संविधान सभा ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया।

1953 : देश में पहली बार आधिकारिक रूप से 'हिंदी दिवस' मनाया गया।

1959 : सोवियत संघ का अंतरिक्ष यान पहली बार चंद्रमा की सतह पर उतरा।

1960 : खनिज तेल उत्पादक देशों ने मिलकर ओपेक की स्थापना की।

1993 : साजन प्रकाश का जन्म। ओलंपिक के लिए सीधी योग्यता हासिल करने वाले पहले भारतीय तैराक हैं।

1998 : माइक्रोसॉफ्ट, जनरल इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनी।

2000 : माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज एम.ई. लांच किया।

2000 : प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अमेरिकी सीनेट के दोनों सदनों की सुयंक्त बैठक को सम्बोधित किया।

2001 : अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को पकड़ने के अभियान के लिए अमेरिका में 40 अरब डॉलर मंजूर किए।

2006 : तिब्बत के आध्यात्मिक निर्वासित नेता दलाई लामा को संयुक्त राज्य अमरीका के सर्वोच्च न्यायालय सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा।

2007 : जापान ने तानेगाशिया स्थित प्रक्षेपण केन्द्र से पहला चन्द्र उपग्रह एच-2ए प्रक्षेपित किया।

2008 : रूस के पेर्म हवाई अड्डे पर एअरोफ़्लोत का विमान दुर्घटनाग्रस्त। विमान में सवार सभी 88 लोगों की मौत।

2009 : भारत ने श्रीलंका को 46 रनों से हराकर त्रिकोणीय सीरीज का कॉम्पैक कप जीता।

2013 : हिन्दी दिवस के अवसर पर भारतकोश का डोमेन नेम और यू.आर.एल अंग्रेज़ी के अतिरिक्त हिंदी भाषा में भी उपलब्ध।

2016 : पैरा ओलंपिक 2016 में भारत ने चार पदक जीते।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित