नयी दिल्ली , सितंबर 12 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-1500 : पेड्रो अल्वरेज कैबरल कालीकट पहुंचा और भारत में पहली यूरोपीय (पुर्तगाली) फैक्टरी स्थापित की।

1845 : भारतीय राष्ट्रीय कांगरेस के अध्यक्ष हैनरी कॉटन का जन्म।

1922 : लीबिया के अल अज़िज़िया में 58 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यह उस समय तक का धरती का सबसे अधिक तापमान था।

1923 : स्पेन में सैन्य तख्ता पलट। मिगेल डे प्रिमो रिवेरा ने तानाशाह सरकार की स्थापना की।

1929 : जतीन्द्र नाथ दास की उनकी भूख हड़ताल के 63वें दिन लाहौर सेंट्रल जेल में मौत।

1933 : एलिजाबेथ मेकॉम्ब्स न्यूजीलैंड की संसद में पहुंचने वाली पहली महिला बनीं।

1948 : उप प्रधानमंत्री वल्लभ भाई पटेल ने सेना को हैदराबाद में प्रवेश कर कार्रवाई करने और उसे भारतीय संघ के साथ एकीकृत करने का आदेश दिया।

1968 : अल्बानिया वारसॉ संधि से अलग हुआ।

1969 : ऑस्ट्रेलिया के प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी शेन वॉर्न का जन्म।

1973 : भारतीय अभिनेत्री महिमा चौधरी का जन्म।

1997 : हिंदी फिल्मों के मशहूर गीतकार, शायर अंजान का निधन।

2000 : भारत के विश्वनाथन आनन्द ने शेनयांन में पहला फ़िडे शतरंज विश्व कप जीता।

2002 : इज़रायल ने फलस्तीन अधिकृत गाजा पट्टी पर हमला किया।

2006 : इब्सा (भारत-ब्राजील-साउथ अफ़्रीका त्रिगुटीय संगठन) का पहला शिखर सम्मेलन ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में शुरू।

2007 : नासा के वैज्ञानिकों ने बृहस्पति से तीन गुना बड़े ग्रह का पता लगाया।

2008 : दिल्ली में 30 मिनट में तीन स्थानों पर पांच बम विस्फोट। 19 लोगों की मौत और 90 से अधिक घायल।

2009 : चन्द्रमा पर बर्फ़ खोजने का इसरो-नासा का अभियान असफल हुआ।

2012 : भारत के पूर्व 21वें मुख्य न्यायाधीश रंगनाथ मिश्र का निधन।

2013 : तालिबान आतंकवादियों ने अफ़ग़ानिस्तान के हेरात शहर में अमेरिका के वाणिज्य दूतावास पर हमला किया।

2020 : पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन।

2021 : पूर्व भारतीय खिलाड़ी और मोहन बागान के दिग्गज फुटबॉलर भबानी रॉय का निधन।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित