नयी दिल्ली , अक्टूबर 11 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-1492: क्रिस्टोफर कोलंबस भारत समझकर अमेरिका के पास बहामास द्वीप समूह में उतरा।

1711: कैरेल छठी हैब्सबर्ग रोमन कैथोलिक सम्राट का ताज पहनाया गया।

1776: ब्रिटिश ब्रिगेड ने ब्रॉन्क्स में थोरग नेकस रोड की सुरक्षा करना शुरू कर दिया।

1792: अमेरिका की खोज करने वाले क्रिस्टोफर कोलम्बस को मेरीलैंड के बाल्टीमोर में पहला स्मारक समर्पित किया गया।

1798: फ्रांस के कब्जे वाले बोएरेनक्रिज के खिलाफ फ्लेमिश विद्रोह शुरू हुआ।

1799: जैनने गेनेविएवे लबरोस्से 900 मीटर की ऊंचाई से एक पैराशूट द्वारा एक गुब्बारा से कूदने वाली पहली महिला बनी।

1815: नेपल्स के पूर्व राजा जोआचिम मूरत को मौत की सजा सुनाई गयी।

1822: ब्राजील के पेड्रो-प्रथम को ब्राजील का संवैधानिक सम्राट घोषित किया गया।

1847: जर्मन आविष्कारक और उद्योगपति वर्नर वॉन सीमेंस ने सीमेंस एजी और हल्स्के को की स्थापना की।

1850: पहली महिला चिकित्सा विद्यालय (महिला मेडिकल कॉलेज ऑफ पेन्स) खोला गया।

1854: लिंकन यूनिवर्सिटी की आश्मुन संस्थान के रूप में स्थापना की गयी।

1860: ब्रिटेन और फ्रांस की सेना ने चीन की राजधानी बीजिंग पर कब्जा किया।

1871: ब्रिटिश सरकार ने क्रिमिनल ट्राइब्स एक्ट लागू किया गया जिसके तहत 160 स्थानीय समुदायों को अपराधी जाति घोषित किया गया।

1879: ब्रिटिश सैनिकों ने काबुल और अफगानिस्तान पर कब्जा किया।

1898: मतीउर में पहली नगर परिषद की स्थापना।

1901: अमरीकी राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट ने राष्ट्रपति भवन का नाम एक्जीक्यूटिव मेनसन से बदल कर व्हाइट हाउस कर दिया।

1909: ब्राजील के कूर्टिबा शहर में फुटबाल टीम की स्थापना हुई।

1910: जॉन डी ने न्यूयॉर्क में रॉकफेलर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल रिसर्च का अपना पहला 75 बेड का अस्पताल खोला।

1928: पहली बार अमेरिका के बोस्टन में चिल्ड्रन हॉस्पिटल में एक बच्ची के लिए 'आयरन लंग' नाम की मशीन का इस्तेमाल किया गया।

1945: कम्युनिस्टों ने शांगडांग अभियान पर जीत हासिल की।

1964: विश्व में पहली बार सोवियत संघ ने बिना स्पेस सूट पहनाए अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजा।

1967: भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा समाजवादी राजनेता डॉ. राममनोहर लोहिया का निधन।

1968: मध्य अफ्रीका में स्थित देश ईक्वाटोरियल गिनी को स्पेन से स्वतंत्रता मिली।

1982: थोरबॉर्न फ्लाल्डिन स्वीडन के प्रधानमंत्री बने।

1988: भारत के त्रिपुरा में बिरचंद्र मनु नरसंहार हुआ।

1992: मिस्त्र की राजधानी काहिरा में भूकंप से करीब 510 लोगों की मौत हुई।

1997: अल्जीरिया के सिदी दाऊद शहर के फॉल्स रोड ब्लॉक पर नरसंहार में 43 लोगों की हत्या की गई।

1998: अमेरिकी संसद ने ऑनलाइन कॉपीराइट विधेयक को पारित किया।

1999: पाकिस्तानी जनरल परवेज मुशर्रफ ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की सरकार के खिलाफ सैन्य तख्तापलट का नेतृत्व किया।

2000: अंतरिक्ष यान 'डिस्कवरी' का फ्लोरिडा से प्रक्षेपण हुआ।

2001: संयुक्त राष्ट्र और उसके महासचिव कोफी अन्नान को संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा।

2002: बाली के एक नाइटक्लब में आतंकवादी हमले में 202 लोगों की मौत हुई।

2004: पाकिस्तान ने गौरी-1 मिसाइल का परीक्षण किया।

2007: पूर्व अमेरिकी उपराष्ट्रपति अलगोर और संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय पैनल को संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।

2008: केरल की एक नन अल्फोंसा रोमन कैथोलिक चर्च की पहली महिला संत बनी।

2014: एवो मोरालेस फिर से बोलीविया के राष्ट्रपति चुने गए।

2018: ओडिशा में 'तितली' चक्रवात के कारण भारी बारिश और बाढ़ से 60 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित