नयी दिल्ली , फरवरी 10 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 फरवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-1613 : मुग़ल शासक जहांगीर ने ईस्ट इंडिया कंपनी को सूरत में कारखाना लगाने की अनुमति दी।

1847 : अमेरिका के महान आविष्कारक थॉमस एडिसन का जन्म। एडिसन के नाम पर अकेले एवं संयुक्त रूप से 1093 पेटेंट हैं, जो अपने आप में एक विश्व रिकार्ड है।

1933 : गांधी जी के साप्ताहिक प्रकाशन 'हरिजन' का पहला अंक पुणे से प्रकाशित।

1942: सेठ जमनालाल बजाज का निधन हुआ।

1956 : ब्रिटेन के दो राजनयिक जो पांच वर्ष पहले रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए थे, सोवियत संघ में दोबारा दिखे।

1963 : वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध से पहले सोवियत संघ ने भारत को 12 मिग लड़ाकू विमान देने का जो वादा किया था, उसकी पहली खेप के तौर पर चार विमान बम्बई :अब मुंबई: पहुंचे।

1975 : एडवर्ड हीथ के स्थान पर मार्गेरेट थैचर को ब्रिटेन की कंज़र्वेटिव पार्टी की नेता चुना गया।

1977 : देश के तत्कालीन राष्ट्रपति फखरूद्दीन अली अहमद का निधन।

1979 : आयतुल्लाह खामेनी के समर्थकों ने ईरान की राजधानी तेहरान पर कब्जा किया। सेना अपनी बैरकों में वापस लौट गई और मौजूदा शासन को बचाने के लिए हथियार उठाने से इंकार कर दिया।

1990 : दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद का विरोध करने वाले महान नेता नेल्सन मंडेला को कैद से रिहा किया गया।

1997 : भारतीय खगोल भौतिकविद् जयंत वी नार्लीकर को यूनेस्को के 'कलिंग पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार वर्ष 1996 के लिए दिया गया।

2003: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप का मैच खेलने से इसलिए इंकार कर दिया क्योंकि वो जिम्बाब्वे में खेला जाना था। वर्ल्ड कप का मैच नहीं खेलने के पीछे ऐसा कारण पहली बार दिया गया था। बाद में ये मैच रद्द हो गया।

2003 -हज के दौरान मची भगदड़ में तीन भारतीयों सहित 20 लोग मारे गये।

2005 - पाकिस्तान में भारी वर्षा के कारण बांध ढहा, 100 से अधिक मरे।

2007 - हिंडाल्को द्वारा अमेरिकी ऐल्यूमिनियम फ़र्म नॉवलिस का अधिग्रहण।

2009 : असमिया के प्रसिद्ध लेखक डॉ. लक्ष्मी नन्दन बोरा को सरस्वती सम्मान देने की घोषणा हुई।

2010 : भारत और ब्रिटेन के बीच असैन्य परमाणु करार संबंधी संयुक्त घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर।

2011: मिस्र के राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक ने 30 वर्ष तक सत्ता में रहने के बाद भारी विरोध प्रदर्शनों के बीच पद छोड़ा।

2018 : सारातोव एयरलाइन्स का विमान 703 रूस में दुर्घटनाग्रस्त, 71 लोगों की मौत।

2022 : प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक रवि टंडन का निधन हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित