नयी दिल्ली , मई 05 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:1529: घाघरा के युद्ध में मुगल बादशाह बाबर ने बिहार और बंगाल की संयुक्त सेना को हराया।
1589: महान गायक मियां तानसेन का निधन।
1840: दुनिया की पहली गोंद लगी डाक टिकट 'पेनी ब्लैक' का ग्रेट ब्रिटेन में इस्तेमाल हुआ।
1857: ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल नेटिव इंफैंटरी की 34वीं रेजिमेंट को भंग किया। रेजिमेंट के सिपाही मंगल पांडेय ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह किया था।
1861: मोतीलाल नेहरू का जन्म।
1889: पेरिस में एफिल टॉवर आधिकारिक रूप से जनता के लिए खोला गया।
1910: जॉर्ज पंचम, पिता एडवर्ड सप्तम की मृत्यु के बाद ब्रिटेन के सम्राट बने।
1940: जॉन स्टेनबेक को उनके उपन्यास 'द ग्रेप्स ऑफ रैथ' के लिए पुलित्जर पुरस्कार मिला।
1942: फिलीपीन में अमेरिकी सेना की अंतिम टुकड़ी ने जापान के समक्ष समर्पण किया।
1944: गांधी जी को पुणे के आगा खां पैलेस से रिहा किया गया। यह उनके जीवन की अंतिम जेल यात्रा थी।
1952: भारत में प्रथम लोकसभा का गठन, जीवी मावलंकर को पहला अध्यक्ष चुना गया।
1953: पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर का जन्म।
1960: ब्रिटेन की महारानी की छोटी बहन राजकुमारी मार्गरेट और एंथनी आर्मस्ट्रांग जोन्स का विवाह।
1976: उत्तर पूर्वी इटली में भीषण भूकंप से कम से कम 1000 लोगों की मौत। भूकंप के झटके पोलैंड तक महसूस किए गए।
2002: विश्व के सबसे अमीर उद्यमी एलोन मस्क ने स्पेसएक्स की स्थापना की।
2004: चीन ने सिक्किम को भारत का अंग स्वीकार किया।
2006: टाइटेनिक के डूबने की घटना की आखिरी चश्मदीद गवाह अमेरिकी नागरिक लिलियन एस्प्लंट का 99 वर्ष की आयु में निधन।
2010: मुंबई हमले में पकड़ां गया एकमात्र जिंदा आतंकवादी अजमल कसाब को फांसी की सजा सुनाई गई।
2021: पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक दल के संस्थापक चौधरी अजीत सिंह का निधन।
2023: लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में किंग चार्ल्स III और रानी कैमिला का ऐतिहासिक राज्याभिषेक हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित