नयी दिल्ली 02दिसंबर (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है।

1776: मराठा साम्राज्य के महाराजा यशवंतराव होलकर का जन्म।

1796: बाजीराव द्वितीय को मराठा साम्राज्य का अंतिम पेशवा बनाया गया।

1829: वायसराय लॉर्ड विलियम बेंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगाई।

1882: आधुनिक भारतीय कला के प्रमुख चित्रकार नंदलाल बोस का जन्म।

1884: भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और भारत के पहले राष्ट्रपति, डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्म।

1889: महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी खुदीराम बोस का जन्म।

1903: हिन्दी के यशस्वी कथाकार और निबंध लेखक यशपाल का जन्म।

1910: दुनिया का पहला नियॉन लैंप फ्रांसीसी भौतिक विज्ञानी जॉर्जेस क्लाउड द्वारा पेरिस मोटर शो में प्रदर्शित किया गया।

1967: दक्षिण अफ्रीका में डॉ. क्रिश्चियन बर्नार्ड के नेतृत्व में पहला सफल मानव हृदय प्रत्यारोपण किया गया।

1967: भारत का पहला रॉकेट (रोहिणी आर एच 75) को थुम्बा से प्रक्षेपित किया गया।

1971: भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद देश में आपातकाल लागू किया गया।

1971: लांस नायक अल्बर्ट एक्का (परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक) 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान शहीद हुए।

1975: लाओस गणराज्य घोषित हुआ।

1979: 'हॉकी का जादूगर' कहे जाने वाले प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का निधन।

1984: भोपाल गैस त्रासदी (यूनियन कार्बाइड के कीटनाशक संयंत्र से मिथाइल आइसोसाइनेट गैस का रिसाव)1989: रूस के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्वाच्योव और अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने औपचारिक रूप से शीत युद्ध समाप्त होने की घोषणा की।

1992: पहला एमएसएस मैसेज (मैरी क्रिसमस) नील्स पापवर्थ द्वारा भेजा गया।

1982: टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज का जन्म।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित