नयी दिल्ली , अप्रैल 30 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।

1886 - अमेरिका में मजदूरों ने आठ घंटे काम करने के हक के लिए राष्ट्रव्यापी हड़ताल की, जिससे मजदूर दिवस की शुरुआत हुई।

1897 - स्वामी विवेकानंद ने कोलकाता में रामकृष्ण मिशन की स्थापना की।

1908 - प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर बम कांड के बाद खुद को गोली मार ली थी।

1913 - प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता बलराज साहनी का जन्म।

1920 - प्रसिद्ध गायक मन्ना डे का जन्म।

1923 - भारत (चेन्नई) में पहली बार मजदूर दिवस मनाया गया।

1927 - हिन्दी के प्रसिद्ध कवि एवं समकालीन आलोचक नामवर सिंह का जन्म।

1945 - सोवियत लाल सेना का बर्लिन में प्रवेश।

1960 - बॉम्बे राज्य का विभाजन होकर महाराष्ट्र और गुजरात नामक दो अलग-अलग राज्य बने।

1972 : देश की कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण।

1984 - फू दोरजी बिना ऑक्सीजन के माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने में सफल।

1993 - श्रीलंका के राष्ट्रपति रणसिंघे प्रेमदास की बम विस्फोट में मृत्यु।

1996 - संयुक्त राष्ट्र ने स्वयं को सरकारी तौर पर निर्धन घोषित किया।

1998 - पोलैंड, हंगरी और चेक गणराज्य को नाटो में शामिल करने संबंधी प्रस्ताव सीनेट में पारित।

1999 - नेपाल में मृत्युदंड की सज़ा समाप्त।

2000 - अंतर्राष्ट्रीय अन्तर-संसदीय संघ ने पाकिस्तान, आइवरी कोस्ट व सूडान को देश की संसद भंग करने के लिए संघ की सदस्यता से निलंबित किया।

2001 - लश्कर-ए-तोइबा व जैश-ए-मोहम्मद संयुक्त राज्य अमेरिका में आतंकवादी संगठन घोषित, भारत संयुक्त अमेरिकी की विशेष 301 सूची में शामिल।

2002 - अमेरिका की अपील पर इस्रायल ने हेब्रोन से सेना हटाई।

2003 - अमेरिकी राजनयिक पाल ब्रोमर की इराक के प्रशासक पद पर नियुक्ति।

2004 - यूरोपीय संघ में 10 नये राष्ट्र शामिल।

2005 - सद्दाम हुसैन ने सशर्त रिहाई की अमेरिकी पेशकश ठुकराई।

2007 - ईएसपीएन द्वारा वनडे क्रिकेट रैंकिंग में भारत को नवां स्थान।

2008- राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में सात नये जजों की नियुक्ति की।

2009 : स्वीडन ने समलैंगिक विवाह को मंजूरी दी।

2011 : अमेरिका पर 2001 के हमले के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन के पाकिस्तान के ऐबटाबाद में मारे जाने की पुष्टि।

2013- स्व. रमेश भाई को श्रद्धांजलिस्वरूप उनके बासठवें जन्मदिवस समारोह मज़दूर दिवस के अवसर पर सर्वोदय आश्रम टडियांवा मे आयोजित समारोह में भारतकोश पर रमेश भाई से संबंधित सामग्री को वैश्विक पाठक वर्ग को समर्पित किया गया।

2020 : देश में कोरोना वायरस के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 1,152 हो गई और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 35,565 हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित