नयी दिल्ली, सितंबर 30 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-1847 - प्रख्यात समाजसेवी, लेखिका और स्वतंत्रता सेनानr एनी बेसेंट का जन्म।

1854 - भारत में डाक टिकट का प्रचलन आरंभ हुआ। टिकट पर महारानी विक्टोरिया का सिर और भारत बना होता था।

1919- ब्रिटिश सरकार द्वारा हन्टर समिति की स्थापना।

1927 - प्रसिद्ध तमिल अभिनेता शिवाजी गणेशन का जन्म।

1945 - भारत के 14वे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का जन्म।

1949 - जनरल माओ-त्से-तुंग द्वारा चीन जनवादी गणराज्य (पीपुल्स रिपब्लिक आफ़ चाइना) की घोषणा।

1952 - बिहार की लोकप्रिय गायिका शारदा सिन्हा का जन्म।

1953- आंध्र प्रदेश अलग राज्य बना।

1960 - नाइज़ीरिया यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्र हुआ।

1967 - भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना हुई।

1978 - लड़कियों की शादी की उम्र को 14 से बढा कर 18 और लड़कों का 18 से बढा कर 21 वर्ष किया गया।

1996 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन द्वारा पश्चिम एशिया शिखर सम्मेलन का उद्घाटन।

1998 - श्रीलंका में किलिनोच्ची एवं मानकुलम शहरों पर कब्ज़े के लिए सेना एवं लिट्टे उग्रवादियों के बीच हुए संघर्ष में 1300 लोगों की मौत।

2000 - सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेल सम्पन्न।

2002 - एशियाड खेलों में स्नूकर प्रतिस्पर्द्धा में भारत को पहला स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ।

2004 - इज़रायली प्रधानमंत्री एरियल शैरोन के मंत्रिमंडल ने गाजा पट्टी में बड़े पैमाने पर सैनिक कार्रवाई की योजना को मंजूरी दी।

2005 - इंडोनेशिया के बाली में हुए बम विस्फोट में 40 लोगों की मृत्यु।

2006 - इज़रायल ने लेबनान से अपनी सेना की आख़िरी टुकड़ी को भी वापस बुलाया।

2008- अमेरिकी सीनेट ने भारत के साथ परमाणु व्यापार पर लगे तीन दशक के प्रतिबंध को खत्म किया।

2015 - ग्वाटेमाला के संता काटरीना पिनुला में भारी बारिश और भूस्खलन से 280 लोगों की मौत।

2017 - लास वेगास में संगीत समारोह के दौरान हुई गोलीबारी में 58 लोगों की मौत।

2019 - फोर्ड मोटर कंपनी और महिंद्रा एंड महिंद्रा की भारत में जॉइंट वेंचर शुरू करने की घोषणा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित