बस्ती , सितम्बर 20 -- आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना लोकसभा क्षेत्र से सांसद चन्द्रशेखर आजाद ने रविवार कोकहा है कि जनता के हक की लड़ाई के लिए आजाद समाज पार्टी हमेशा तैयार है। 2027 विधानसभा चुनाव में आजाद समाज पार्टी 43 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

रूधौली विधानसभा क्षेत्र के मानिकचन्द्र में रविवार को आयोजित पार्टी की एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2022 लोकसभा चुनाव मेंआजाद समाज पार्टी ने दो सीटों पर चुनाव लड़ा था जहां पर नगीना लोकसभा में जीत दर्ज करायी थी और डुमरियागंज लोकसभा में 80 से अधिक मत मिले थे लेकिन इस बार आजाद समाजपार्टी 43 सीटों पर विधानसभा प्रभारी की घोषणा पहले ही कर दिया है और पूरे प्रदेश में 43 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी तेजी से चल रही है आजाद समाज पार्टी पीड़ित, वंचित, मजबूर, युवा, किसान,छात्र, बेरोजगार की लड़ाई निरन्तर लड़ रहा है, लेकिन कुछ पार्टियां ऐसी हैजो चुनाव में वादा कर देती है और चुनाव जीतने के बाद अपना वादा भूल जाती है लेकिन हमारी पार्टी आमजनता की पार्टी है हम एक-एक कार्यकर्ता से मिलकर पार्टी की नीव को और अधिक मजबूत करेंगे और आगामी विधानसभा के चुनाव में हमारा प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक सीटें जीतकर जनता की बात को सदन में उठायेंगे और हर समस्या का निस्तारण करायेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित