आजमगढ़, अप्रैल 18 -- उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में सगड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए एक युवक के 'हाफ एनकाउंटर' का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता ने पुलिस कार्यवाही पर सवाल खड़ा कर दिए हैं। भाजपा के कद्दावर शिक्षक नेता और विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने इस मुठभेड़ को संदिग्ध बताते हुए आजमगढ़ पुलिस के आला अधिकारियों और एनकाउंटर टीम को सीधे कठघरे में खड़ा कर दिया है।

शिक्षकों के एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कड़े लहजे में कहा कि पुलिस न्याय करने के बजाय अन्याय पर उतारू है। उन्होंने साफ तौर पर ऐलान किया कि वह पीड़ित युवक अभिषेक को न्याय दिलाने के लिए इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाएंगे। सिंह ने पुलिसिया कार्रवाई की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए इसे सत्ता का दुरुपयोग और मानवाधिकारों का उल्लंघन करार दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित