गोरखपुर , जुलाई 14 -- रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए आजमगढ़-बान्द्रा टर्मिनस-आजमगढ़ विशेष गाड़ी का संचलन आजमगढ़ से 18 जुलाई से 26 सितम्बर तक प्रत्येक शनिवार को तथा बान्द्रा टर्मिनस से 20 जुलाई से 28 सितम्बर तक प्रत्येक सोमवार को 11 फेरों के लिये किरने का निर्णय लिया है।

पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि गाडी संख्या 05183 आजमगढ़-बान्द्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी 18 जुलाई से 26 सितम्बर तक प्रत्येक शनिवार को आजमगढ़ से 22.30 बजे प्रस्थान कर मुहम्मदाबाद, मऊ, औंड़िहार, बनारस, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज रामबाग, सूबेदारगंज,, गोविन्दपुरी,टूण्डला, ईदगाह आगरा ,बयाना, कोटा, नागदा, रतलाम, वडोदरा, सूरत तथा बोरीवली से छूटकर तीसरे दिन बान्द्रा टर्मिनस 08.10 बजे पहुँचेगी।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार वापसी यात्रा में, 05184 बान्द्रा टर्मिनस-आजमगढ़ विशेष गाड़ी 20 जुलाई से 28 सितम्बर तक प्रत्येक सोमवार को बान्द्रा टर्मिनस से 10.45 बजे प्रस्थान कर उसी स्टेशनों पर रूकते हुए तीसरे दिन आजमगढ़ 00.25 बजे पहुँचेगी।

इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 08, शयनयान श्रेणी के 08, सामान्य द्वितीय श्रेणी/द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 02 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित