आजमगढ़ , मई 07 -- उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ के मेधावियों ने प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जिले का गौरव बढ़ाया है। सीबीएसई कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं ने पूरे प्रदेश में पहले तीसरा और सातवां स्थान प्राप्त किया है । अटल आवासीय विद्यालय, गंभीरवन के छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर सफलता का नया इतिहास रचा है। इन होनहारों की उपलब्धि पर जिलाधिकारी ने आज उन्हें सम्मानित कर भविष्य के लिए प्रेरित किया।
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने अपने कार्यालय में विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिलाधिकारी ने कहा कि सफलता निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच का परिणाम है। उन्होंने छात्रों को उच्च लक्ष्य निर्धारित कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित