अलवर , मार्च 06 -- राजस्थान में अलवर जिले के टहला थाना क्षेत्र में खेत की रखवाली करने आये एक व्यक्ति की शुक्रवार को जलने से मौत हो गयी। सूचना मिलने पर टहला थानाधिकारी मुकेश मीना जाप्ते के साथ मौके ओर पहुंचे। उन्होंने शव टहला चिकित्सालय के शवगृह में रखवा दिया। उसकी शिनाख्त बावरियों की ढाणी ग्राम थली, आधी जयपुर निवासी जगदीश बावरिया के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। आग के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित