भरतपुर , मई 21 -- राजस्थान में भरतपुर के नदबई कस्बे के पास मिल्कीपुरा गांव में सरकारी भूमि पर हाल ही में लगाये गये हजारों पौधों में बुधवार देर रात अचानक लगी आग से सात हजार से अधिक छोटे बड़े पेड़-पौधे जलकर राख हो गये।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि गांव की सरकारी भूमि पर हाल ही में बड़ी संख्या में किये गये पौधारोपण में आग तेजी से पूरे क्षेत्र में फैल गयी। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के चलते आग लगातार फैलती चली गयी और शीघ्र ही विकराल रूप धारण कर लिया। सूत्रों ने बताया बाद में नदबई नगर पालिका की दमकल ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित