सतना , मार्च 30 -- मध्यप्रदेश के सतना जिले में आज आग लगने से खेत में खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पथरहा गांव मे अचानक एक खेत में आग भड़क उठी। देखते ही देखते दो एकड़ भूमि में लगी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई।

गांव के किसान कैलाश सिंह ने बताया कि आगजनी से कोई डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित