भोपाल , सितंबर 27 -- पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के आगासोद स्टेशन पर यार्ड री-मॉडलिंग कार्य के चलते भोपाल मंडल होकर संचालित दो जोड़ी विशेष ट्रेनों के कुल 12 फेरे निरस्त किए गए हैं। रेल प्रशासन ने यात्री सुविधा और रेल परिचालन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।

कानपुर सेंट्रल-मदुरै साप्ताहिक विशेष ट्रेन की गाड़ी संख्या 01925 के 30 सितंबर, 07 अक्टूबर और 14 अक्टूबर के फेरे निरस्त रहेंगे। वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 01926 मदुरै-कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक विशेष ट्रेन के 03, 10 और 17 अक्टूबर के फेरे निरस्त रहेंगे।

इसी प्रकार प्रयागराज-यशवंतपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन की गाड़ी संख्या 04149 के 30 सितंबर, 07 अक्टूबर और 14 अक्टूबर के फेरे निरस्त रहेंगे। वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 04150 यशवंतपुर-प्रयागराज साप्ताहिक विशेष ट्रेन के 03, 10 और 17 अक्टूबर के फेरे निरस्त रहेंगे।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के संचालन और समय-सारिणी की जानकारी नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) अथवा रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 से प्राप्त कर लें, ताकि यात्रा के दौरान असुविधा से बचा जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित