आगरा , जनवरी 24 -- उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के एत्माउद्दौला इलाके में यमुना पुल पर बोरे में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या की गई और शव को यमुना फेंकने का प्रयास था। शव यमुना में फेंक नहीं पाए लिहाजा शव को बोरा समेत छोड़ कर भाग गए।
शनिवार को दोपहर को यमुना पुल पर बोरे पड़ा हुआ था। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बोरे को खोल कर देखा तो महिला का शव था। महिला की हत्या की गई है या मौत की कोई और वजह से उसके लिए पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। दूसरी तरफ पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है कि आखिर बोरे में बंद मृतका महिला कौन है।
पुलिस के मुताबिक जल्द ही बोरे में बंद मृतका महिला की मौत की गुत्थी जल्द ही सुलझा ली जाएगी। पुलिस पूरे इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है। सर्विलांस सेल की भी टीम को लगाया गया है। पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ में लगे जिनके जरिए पुलिस खुलासा कर सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित