आगरा , फरवरी 12 -- उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के ट्रांस यमुना क्षेत्र में पुलिस ने 24 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि ट्रांस यमुना क्षेत्र में दो संदिग्ध दो बड़े बैग लेकर खड़े हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैगों की तलाशी ली, जिसमें गांजा बरामद हुआ। जब्त मादक पदार्थ की कुल मात्रा करीब 24 किलोग्राम बताई गई है। पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी उड़ीसा से गांजा बैगों में भरकर ट्रेन से आगरा कैंट स्टेशन पहुंचे थे। वहां से ऑटो के माध्यम से ट्रांस यमुना क्षेत्र में आए और अलीगढ़ ले जाकर सप्लाई करने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। उन्होने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज और जाकिर के रूप में हुई है, जो अलीगढ़ के निवासी बताए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित