तारोबा , जुलाई 30 -- पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ों मोहम्मद अब्बास और खुर्रम शहजाद को वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ तारोबा में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान विकेट लेने के बाद आक्रामक जश्न मनाने के लिए एक-एक डिमेरिट अंक दिए गए हैं।
शहजाद पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया है वहीं अब्बास को आईसीसी के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टॉफ़ के लिए आचार संहिता के आर्टिकल 2.5 का उल्लंघन करने के लिए आधिकारिक तौर पर फटकार लगाई गई, जो "ऐसी भाषा, कार्यों या इशारों का उपयोग करने से संबंधित है जो किसी बल्लेबाज़ के आउट होने पर उसे अपमानित करते हैं या उससे आक्रामक प्रतिक्रिया को उकसा सकते हैं"।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित