सतना , जून 26 -- मध्यप्रदेश के सतना जिले के सभापुर थाना क्षेत्र के विरसिंहपुर में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुवार शाम अचानक शुरू हुई बारिश के दौरान विरसिंहपुर निवासी मुन्ना लाल प्रजापति (60) खुले मैदान में थे। इसी दौरान उन पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित