हमीरपुर , अगस्त 30 -- हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य के विभिन्न विभागों और निगमों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित रखने और उनके हितों की रक्षा के लिए एक ठोस नीति पर काम कर रही है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार रात नादौन में संवाददाताओं से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि राज्य की भाजपा उनकी हर बात में कमी निकालती है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा अभी कई गुटों में बंटी हुई है और अगले विधानसभा चुनावों के बाद राज्य की राजनीति से बाहर हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने लॉटरी से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि देश के कई राज्यों में लॉटरी सिस्टम है, जिसमें भाजपा शासित कई राज्य भी शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित