दुबई , अक्टूबर 29 -- संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अजमान में 12 से 25 नवंबर तक होने वाली आईसीसी महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी में पांच पूर्णकालिक सदस्य बंगलादेश, आयरलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका तथा जिम्बाब्वे सहित नीदरलैंड, पापुआ न्यू गिनी, स्कॉटलैंड, थाईलैंड और मेजबान संयुक्त अरब अमीरात हिस्सा लेंगे। इस टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण में दस टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि पहले संस्करण में आठ टीमें थीं। इन दस टीमों को पांच-पांच के दो समूहों में बांटा जाएगा, जिसके बाद 'सुपर सिक्स' चरण और फिर फाइनल मुकाबला होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित