दुबई , मई 22 -- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने पिछले साल शुरु हुई महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी विस्तार करने का फैसला किया है। आईसीसी की गुरुवार को हुई ऑनलाइन मुख्य कार्यकारी की बैठक में यह फैसला लिया गया। नवंबर 2025 में हुए पहले एडिशन में आठ एसोसिएट टीमें शामिल थीं, लेकिन दूसरे संस्करण में 10 टीमें होंगी, जिसमें पांच टेस्ट खेलने वाले देश शामिल हैं। यह टूर्नामेंट इस साल नवंबर में आयोजित होगा।

10 टीमों की चैंपियनशिप में श्रीलंका, बंगलादेश, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे और आयरलैंड के साथ नीदरलैंड्स, स्कॉटलैंड, थाईलैंड, यूएई और पापुआ न्यू गिनी भी शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित