दुबई , फरवरी 02 -- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 के अभ्यास मैचों का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आईसीसी की ओर से आज जारी किये गये कार्यक्रम के अनुसार सात फरवरी से शुरु होने वाले टूर्नामेंट से पहले विभिन्न टीमों के बीच दो से छह फरवरी तक कुल 16 अभ्यास मैच खेले जायेंगे।
भारत और श्रीलंका के चार शहरों में यह अभ्यास मैच खेले जायेंगे।
भारत में, बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के दो ग्राउंड मैचों की मेजबानी करेंगे, जबकि भारत में शेष अभ्यास मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और चेन्नई के एम.ए चिदंबरम स्टेडियम में होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित