बैतूल , अप्रैल 17 -- बैतूल-सारणी स्टेट हाईवे पर ग्राम मेहकर के पास घायल अवस्था में मिले एक अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, जिसके चलते पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है।

पुलिस के अनुसार व्यक्ति कुछ समय पूर्व मेहकर के समीप गंभीर हालत में मिला था। स्थानीय लोगों की सूचना पर उसे घोड़ाडोंगरी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में उसे आईसीयू में भर्ती कर उपचार किया गया, लेकिन प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

पुलिस को मृतक के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले हैं। अस्पताल चौकी पुलिस ने शव को सुरक्षित रखकर आसपास के क्षेत्रों में पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को इस व्यक्ति के बारे में जानकारी हो या कोई परिचित लापता हो, तो वे मोबाइल नंबर 6260832771 पर संपर्क कर जानकारी दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित