चेन्नई , मई 23 -- इंडियन चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने शनिवार को चेन्नई समेत देशभर में 23 जगहों पर अपना दीक्षांत समारोह सफलतापूर्वक संपन्न किया।
पूरे भारत में रैंक होल्डर्स समेत लगभग 9,060 नये योग्यता-प्राप्त चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सदस्यता प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अध्यक्ष चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी ने बतौर मुख्य अतिथि वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। आईसीएआई के अध्यक्ष प्रसन्ना कुमार डी ने लोगों को संबोधित करते हुए नये चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को शपथ दिलाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित