नयी दिल्ली , जून 20 -- इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के कोचिंग स्टाफ में पूर्व भारतीय बल्लेबाज सौरव गांगुली और युवराज सिंह जुड़ने वाले हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन माना जा रहा है कि गांगुली को मुख्य कोच बनाया जाएगा, जबकि युवराज बल्लेबाजी कोच की भूमिका निभाएंगे। कोचिंग स्टाफ में यह बदलाव, आईपीएल 2024 के बाद डीसी के सह-मालिकों जीएमआर स्पोर्ट्स और जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के बीच हुए समझौते के तहत हो रहा है। इस व्यवस्था के अनुसार दोनों ग्रुप बारी-बारी से दो-दो साल के चक्र में टीम के संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे। गांगुली को 2024 में जेएसडब्लयू का क्रिकेट डायरेक्टर नियुक्त किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित