नयी दिल्ली , जून 20 -- इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 से पहले होने वाले पहले ट्रेड में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को उनकी पुरानी फ़्रैंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को वापस भेजने और बदले में भारत के स्पिनर कुलदीप यादव को अपनी टीम में शामिल करने की तैयारी कर रही है। ट्रेड के तहत रवींद्र जाडेजा के बाद पंत दूसरे बड़े खिलाड़ी होंगे जिनकी सैलरी कम होगी। आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े ट्रेड में से एक किया था। तब उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के साथ संजू सैमसन के बदले जाडेजा का ट्रेड किया था। 2022 में,सीएसके ने जडेजा को 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, लेकिन आरआर ने उन्हें 14 करोड़ रुपये की सैलरी ऑफर करके अपनी टीम में शामिल किया था। माना जा रहा है कि पंत से दो फ़्रेंचाइजी ने संपर्क किया था। उसमें एक टीम डीसी थी और एक ऐसी टीम थी, जिसने एक से ज़्यादा बार आईपीएल जीता है।
अगर यह ट्रेड सफल होता है, तो पंत की दिल्ली कैपिटलस में वापसी हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी जैसी होगी। दोनों खिलाड़ी उस फ्रेंचाइजी में लौट रहे हैं जहां से उनका आईपीएल सफर शुरू हुआ था। पंत ने आईपीएल 2026 में ख़राब प्रदर्शन के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छोड़ दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित