शिवपुरी , अप्रैल 12 -- मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के कोतवाली क्षेत्र में अवैध रूप से आईपीएल क्रिकेट पर सट्टा खिलाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान भारत सिंह रावत (25) के रूप में की गई है। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शहर के मटका पार्क के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से करीब 20 हजार रुपये मूल्य का एक मोबाइल फोन और 1500 रुपये नगद बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मोबाइल फोन के माध्यम से आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाता था और शहर में अलग-अलग स्थानों पर खड़े होकर छोटी-छोटी रकम पर सट्टा लगवाता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित