भरतपुर , अप्रैल 13 -- राजस्थान में डीग जिले के कैथवाड़ा में पुलिस ने 'ऑपरेशन शिकंजा' के तहत आईपीएल मैच पर सट्टेबाजी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक शरण कांबले गोपीनाथ ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पांच आधुनिक मोबाइल फोन, सट्टे के लेन-देन का हिसाब रखने वाली एक नोटबुक और सट्टे के कारोबार से अर्जित की गयी साढ़े तीन हजार की नकदी बरामद की है। उन्होंने बताया कि इन आरोपियों में बिजेन्द्र जाटव (30), साकिर (35), हनीफ (36) और अरसद (42) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मौके से फरार हुए आरोपियों की तलाशकी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित