पटना , मई 01 -- 2010 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (आईपीआरडी) के सचिव का कार्यभार संभाला।
चंद्रशेखर सिंह ने तत्कालीन सचिव अनुपम कुमार का स्थान लिया है। श्री कुमार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली चले गए हैं। इस मौके पर विभाग के निदेशक अनिल कुमार समेत अन्य अधिकारियों और पदाधिकारियों ने श्री अनुपम कुमार को भावभीनी विदाई दी।
मुख्यमंत्री के सचिव चंद्रशेखर सिंह के पास आईपीआरडी के अतिरिक्त संसदीय कार्य विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव और बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष का भी अतिरिक्त प्रभार मौजूद है। वे पूर्व में पटना प्रमंडल के आयुक्त और जिलाधिकारी का दायित्व भी संभाल चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित