नयी दिल्ली , अगस्त 8 -- हरित ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी आईनॉक्स ग्रीन ने विंड वर्ल्ड इंडिया की 4.5 गीगावाट (4500 मेगावाट) क्षमता की पवन ऊर्जा परियोजना के परिचालन के अधिग्रहण के लिए भुगतान पूरा कर दिया है। कंपनी की गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी।

आईनॉक्स ग्रीन ने यह सौदा राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (एनसीएलटी) द्वारा अनुमोदित समाधान योजना के तहत हासिल किया था। विज्ञप्ति में कहा गया है कि आईनॉक्स समूह की अनुषंगी कंपनी आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशन्स लिमिटेड ने 6 अक्टूबर को विंड वर्ल्ड इंडिया लिमिटेड के पवन ऊर्जा संचालन एवं रखरखाव व्यवसाय के हस्तांतरण के लिए भुगतान पूरा कर लिया है। इस तहत विंड वर्ल्ड इंडिया लि के 4.5 गीगावाट पवन ऊर्जा का व्यवसाय परिचालन एवं रखरखाव के अधिग्रहण में आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशन्स ने भुगतान की जिम्मेदारी पूरी कर ली है। उसने इसे देश के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक सौदा बताया है।

इसके तहत विंड वर्ल्ड इंडिया में आईनॉक्स ग्रीन की 75 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। करों सहित यह लेनदेन कुल 550 करोड़ रुपये का बताया गया है। जून 2026 तक आईनॉक्स ग्रीन के परिचालन एवं प्रबंधन कारोबार के तहत लगभग 13.3 गीगावॉट क्षमता की परियोजनाए हैं, इसमें विंड वर्ल्ड इंडिया का लगभग 2 गीगावॉट क्षमता की एक अलग पवन ऊर्जा परियोजना का अधिग्रहण शामिल है।

कंपनी ने कहा है निकट भविष्य में उसका पोर्टफोलियो 20 गीगावॉट से भी ऊपर पहुंच सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित