, April 3 -- तेल अवीव, 03 अप्रैल (वार्ता/स्पुतनिक) इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा है कि उसने ईरान से दागी गयी मिसाइलों का पता लगाया है।

आईडीएफ ने टेलीग्राम पर कहा, "कुछ समय पहले, आईडीएफ ने ईरान से इजरायल के क्षेत्र की ओर दागी गई मिसाइलों की पहचान की। खतरे को रोकने के लिए रक्षा प्रणालियां सक्रिय हैं"उल्लेखनीय है कि ईरान गत 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल द्वारा शुरू किए गए एक संयुक्त सैन्य अभियान के जवाब में इजरायली क्षेत्रों और पश्चिमी एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला कर रहा है।

सैन्य कार्रवाई के पहले दिन ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए थे और दक्षिणी ईरान में लड़कियों के एक स्कूल पर बमबारी की गई थी। ईरान ने मरने वालों की संख्या 1,300 से अधिक बताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित