नयी दिल्ली , मई 25 -- एफएमसीजी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी आईटीसी ने सोमवार को रेडी-टू-ड्रिंक पेय "सनफीस्ट ब्रेकफास्ट स्मूदी" बाजार में पेश करने की घोषणा की।

कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि केला, दूध, बादाम, जौ, खजूर और चार 'सुपर सीड्स' से बनी नयी सनफीस्ट ब्रेकफास्ट स्मूदी उपभोक्ताओं को नाश्ते का त्वरित, पौष्टिक और स्वादिष्ट विकल्प उपलब्ध कराती है। इसमें प्रति सर्विंग छह ग्राम प्रोटीन है। साथ ही कोई अतिरिक्त चीनी, प्रिज़र्वेटिव या कृत्रिम फ्लेवर नहीं है, जो खान-पान के बेहतर और स्वास्थ्यवर्धक विकल्पों की बढ़ती पसंद के अनुरूप है।

आसानी और स्वाद जैसे उपभोक्ता जरूरतों के मेल पर आधारित यह नया उत्पाद रसोई की आम सामग्री और आधुनिक उपभोग आदतों के संयोजन वाले एक अलग फॉर्मेट के साथ उभरते "ऑन-द-गो" सेगमेंट में सनफीस्ट की एंट्री को दर्शाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित