नयी दिल्ली , जनवरी 29 -- एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी आईटीसी का एकल शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 1.76 प्रतिशत घटकर 5,088.83 करोड़ रुपये रह गया।
कंपनी के निदेशकमंडल की गुरुवार को हुई बैठक में वित्तीय परिणामों को मंजूरी प्रदान की गयी। साथ ही प्रति इक्विटी शेयर पर 6.50 रुपये का अंतरिम लाभांश देने की घोषणा की गयी है। लाभांश के लिए 04 फरवरी की शेयरधारिता को आधार माना जायेगा और इसका भुगतान 26 फरवरी से 28 फरवरी के बीच किया जायेगा।
कंपनी ने बताया कि तिमाही के दौरान उसका कुल राजस्व 20,431.36 करोड़ रुपये रहा। इसमें सिगरेट के कारोबार का राजस्व 8,790.76 करोड़ रुपये और दूसरे एफएमसीजी उत्पादों का राजस्व 6,019.69 करोड़ रुपये रहा।
उसके कृषि कारोबार का राजस्व 3,560 करोड़ रुपये और कागज तथा पैकेजिंग कारोबार का 2,202 करोड़ रुपये रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित