बीजिंग , मार्च 19 -- अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) ने 2027 में आईटीटीएफ युगल विश्व कप शुरू करने की गुरुवार को घोषणा की। इस टूर्नामेंट में पुरुषों, महिलाओं और मिश्रित युगल स्पर्धाओं का एक साथ आयोजन किया जायेगा।

आईटीटीएफ का पुरुषों और महिलाओं का विश्व कप एकल स्पर्धा के साथ ही अब आईटीटीएफ मिश्रित टीम विश्व कप भी होगा। आईटीटीएफ की इस घोषणा के साथ ही यह माना जा रहा है कि लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक टेबल टेनिस के युगल मुकाबले खेले जायेंगे। उनका यह कदम ओलंपिक की तैयारियों को मजबूत करने और युगल स्पर्धाओं को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है।

लॉस एंजेलिस में, पुरुषों और महिलाओं की युगल स्पर्धा एथेंस 2004 के बाद पहली बार ओलंपिक कार्यक्रम में वापसी करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित