चेन्नई , अगस्त 21 -- तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के अयानावराम इलाके में इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) के एक असिस्टेंट मैनेजर को ग्राहकों द्वारा गिरवी रखे गए 3.09 करोड़ रुपये मूल्य के 2,179 ग्राम सोने के आभूषण चोरी करने और उनकी जगह नकली आभूषण रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

बैंक प्रबंधक दिनेश कुमार की गत 13 अगस्त को दर्ज कराई गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, ग्रेटर चेन्नई सिटी पुलिस की सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज किया। आरोपी की पहचान आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम निवासी पोतनुरु मुरलीकृष्णा के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने 21 ग्राहकों द्वारा बैंक में रखे गए सोने के आभूषणों की जगह नकली गहने रखकर बैंक के साथ 3.09 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित