पुणे , अक्टूबर 17 -- महाराष्ट्र में इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत पाटिल ने कांग्रेस पर राष्ट्रीय राजधानी में विरोध प्रदर्शनों के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को अस्थिर करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।
श्री पाटिल ने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए सरकार के खिलाफ जन असंतोष पैदा करने के वास्ते प्रदर्शनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने यह भी चिंता व्यक्त की कि इस तरह की स्थितियों का फायदा राष्ट्रविरोधी ताकतें उठा सकती हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के नेतृत्व वाले भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का जिक्र करते हुए श्री पाटिल ने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगियों ने तत्कालीन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के खिलाफ उस आंदोलन का इस्तेमाल अपने लिए एक राजनीतिक मंच तैयार करने के वास्ते किया था।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके को आगे करके एक सरकार विरोधी अभियान तैयार करने की कोशिश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित