चंडीगढ़ , अगस्त 11 -- हरियाणा सरकार ने 2012 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी डॉ. शालीन की सेवाएं तत्काल प्रभाव से केंद्र सरकार को सौंप दी हैंराज्य सरकार ने हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. शालीन की सेवाएं तत्काल प्रभाव से केंद्र सरकार को सौंप दी हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से आदेश जारी किया गया है।
आदेश के अनुसार डॉ. शालीन को दिल्ली स्थित वित्त मंत्रालय के अधीन निवेश एवं सार्वजनिक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग में निदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी नई नियुक्ति के मद्देनजर हरियाणा सरकार ने उनकी सेवाएं केंद्र सरकार को उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।
डॉ. शालीन वर्तमान में हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत थे। अब वे केंद्र सरकार के अधीन डीआईपीएएम में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। सरकार के इस आदेश के बाद उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से केंद्र को हस्तांतरित मानी जाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित