रुड़की , सितंबर 17 -- राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल अपने गृह राज्य उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। वह धर्मनगरी हरिद्वार के रुड़की स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में 19 और 20 सितंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि स्वरूप शामिल होंगे।

यह समारोह आईआईटी के 2,701 विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों और सफलताओं का उत्सव होगा। दो दिवसीय समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा, प्रौद्योगिकी और उद्योग के क्षेत्र से प्रतिष्ठित महानुभाव शामिल होंगे, जो शैक्षणिक उत्कृष्टता, अत्याधुनिक अनुसंधान, नवाचार और राष्ट्रीय विकास के प्रति आईआईटी रुड़की की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक होगा।

गुरुवार को आईआईटी निदेशक प्रो. के. के. पंत ने संवाददाता सम्मेलन में समारोह का विवरण साझा किया। उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह का पहला दिन, 19 सितंबर को स्नातक (यूजी) विद्यार्थियों के लिए समर्पित होगा। इस अवसर पर एनएसए अजीत डोभाल कुमार डोभाल, केसी, मुख्य अतिथि होंगे। वह समारोह को संबोधित करेंगे। जबकि देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि एवं सचिव, डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स, विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित