वाराणसी , मई 5 -- शैक्षणिक एवं अनुसंधान उत्कृष्टता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, आईआईटी (बीएचयू) के इलेक्ट्रॉनिक्स अभियांत्रिकी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शिवम वर्मा का चयन फ्रांस की यूनिवर्सिटी ऑफ बोर्डो में आयोजित प्रतिष्ठित विजिटिंग स्कॉलर्स प्रोग्राम 2026 के लिए हुआ है।

उनका चयन फ्रांस सरकार एवं यूनिवर्सिटी ऑफ बोर्डो द्वारा संचालित 'फ्रांस 2030' पहल के अंतर्गत हुआ है, जिसका उद्देश्य नवाचार को बढ़ावा देना और वैश्विक शोध सहयोग को सुदृढ़ करना है।

डॉ. वर्मा की शोध परियोजना "न्यूरोमॉर्फिक कंप्यूटिंग अनुप्रयोगों के लिए फेरोइलेक्ट्रिक एफईटी डिवाइसेस का उन्नत कॉम्पैक्ट मॉडलिंग एवं बेंचमार्किंग" अगली पीढ़ी के सेमीकंडक्टर उपकरणों पर केंद्रित है, जो न्यूरोमॉर्फिक कंप्यूटिंग प्रणालियों की दक्षता को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ा सकते हैं। यह क्षेत्र मानव मस्तिष्क की कार्यप्रणाली से प्रेरित एक उभरता हुआ शोध क्षेत्र है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित