नयी दिल्ली , अप्रैल 24 -- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आंध्र प्रदेश शराब घोटाला मामले के सिलसिले में शुक्रवार को हैदराबाद और तिरुपति में कुल बारह स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया।

यह छापेमारी तिरुपति में चेविरेड्डी भास्कर रेड्डी और चेविरेड्डी मोहित रेड्डी के आवासीय परिसरों पर की गयी । इसके साथ ही हैदराबाद में केसिरेड्डी राजा शेखर रेड्डी, डोंटीरेड्डी वासुदेव रेड्डी, वेणुंबाका विजया साई रेड्डी, सज्जाला श्रीधर रेड्डी, तल्ला अविनाश गौड़, बूनेती चाणक्य, कलवा धनंजय रेड्डी, मुप्पिदी अविनाश रेड्डी, पेल्लाकुरु कृष्ण मोहन रेड्डी और बालाजी गोविंदाप्पा के ठिकानों पर भी तलाशी ली जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित