विजयवाड़ा , जून 20 -- आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख जगन मोहन रेड्डी ने राज्य में कथित हिरासत में मौतों के लिए तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) नीत गठबंधन सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।
उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी बयान में आरोप लगाया कि राज्य में पुलिस व्यवस्था न्याय के बजाय भय का माध्यम बनती जा रही है और राजनीतिक प्रतिशोध की संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है।
श्री जगन रेड्डी ने कहा कि हाल के कुछ मामलों में पुलिस उत्पीड़न के आरोप सामने आये हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिये। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक विरोधियों, सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और असहमति जताने वाले लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस महानिदेशक, गृह मंत्री और मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को जवाबदेही से नहीं बचना चाहिये तथा पुलिस को राजनीतिक प्रतिशोध का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित