विजयनगरम , अगस्त 23 -- आंध्र प्रदेश के कोंडाकारकम गांव में एक पुलिस जीप के सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा जाने से कारण एक कॉन्स्टेबल की मौत हो गई और उप निरीक्षक, एक कॉन्स्टेबल तथा चालक घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि उप निरीक्षक अशोक कुमार, कॉन्स्टेबल वेंकटा रमना और नागेंद्र एक मामले की जांच के लिए कोंडाकारकम गांव जा रहे थे। इसी दौरान चालक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे गाड़ी सड़क से उतरकर किनारे लगे पेड़ से टकरा गयी।

इस हादसे में कॉन्स्टेबल वेंकटा रमना (49) की मौत हो गयी, जबकि उप निरीक्षक अशोक कुमार, कॉन्स्टेबल नागेंद्र और जीप चालक राजाबाबू घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित