विजयवाड़ा , अगस्त 22 -- आंध्र प्रदेश के पोलावरम और अनंतपुर जिलों में शनिवार को हुए दो सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आज तड़के पोलावरम जिले के चिंतूर मंडल के बोड्डुगुडेम गांव में विजयवाड़ा-जगदलपुर हाईवे पर एक कार और लॉरी की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी।मृतकों में से एक अविदी सूर्या विनय तेजा (28) कार में फंस जाने के कारण उसमें जिंदा जल गया जबकि निम्माकायाला अय्यन्ना (35) को गाड़ी से बाहर तो निकाल लिया गया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीजीएच भेज दिया।

एक अन्य घटना में अनंतपुर जिले के तग्गिदि मंडल के जोंनागिरी गांव में लॉरी की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि मृतक महेंद्र (24) और बालराजू (26) मदनपंता पुरम की ओर जा रहे थे। तेज रफ्तार लॉरी ने उनकी बाइक को टक्कर मारी और उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीजीएच भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित